हैदराबाद में “जेंडर-न्यूट्रल सेल” की स्थापना

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग

नई दिल्ली: —-  एनएचआरसी  के हस्तक्षेप से केंद्रीय कारागार, हैदराबाद में विभिन्न लैंगिक पहचान एवं अभिव्यक्ति वाले व्यक्तियों के लिए जेंडर-न्यूट्रल सेल की स्थापना

जेंडर-न्यूट्रल सेल में रखे गए व्यक्तियों को उनकी लैंगिक पहचान के अनुरूप कपड़े पहनने की भी अनुमति

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी), भारत को हैदराबाद केंद्रीय कारागार के अधिकारियों द्वारा सूचित किया गया है कि उन्होंने विभिन्न लैंगिक पहचान एवं अभिव्यक्ति वाले व्यक्तियों की गरिमा और उनकी आवश्यकताओं के अनुरूप रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए एक अलग जेंडर-न्यूट्रल सेल स्थापित किया है।

यह कदम 8 अक्टूबर, 2026 को आयोग के विशेष मॉनिटर द्वारा कारागार के दौरे के बाद उठाया गया। विशेष मॉनिटर को ट्रांसजेंडर व्यक्तियों तथा एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के अधिकारों से संबंधित मामलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अपने दौरे के दौरान उन्होंने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए एनएचआरसी और गृह मंत्रालय द्वारा जारी परामर्शिंयों के कार्यान्वयन पर जोर दिया।

अपनी अनुपालन रिपोर्ट में हैदराबाद केंद्रीय कारागार के अधीक्षक ने आयोग को सूचित किया है कि जेंडर-न्यूट्रल सेल स्थापित करने संबंधी सिफारिशों को लागू कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, कारागार प्रशासन ने इस सुविधा में रखे गए व्यक्तियों को उनकी लैंगिक पहचान के अनुरूप कपड़े पहनने की अनुमति भी प्रदान की है।

यह पहल सुधारात्मक संस्थानों में विभिन्न लैंगिक पहचान एवं अभिव्यक्ति वाले व्यक्तियों के मानव अधिकारों और गरिमा की रक्षा को बढ़ावा देने के लिए आयोग के प्रयासों को दर्शाती है।

Leave a Reply