भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन—अर्जुन सिंह के चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं –कैलाश विजयवर्गीय

सीधी (विजय सिंह) —- आगामी विधान सभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुये चुरहट विधान सभा के रामपुर नैकिन के पं. दीनदयाल स्टेडियम में सम्पन्न भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय द्वारा स्व. कुंअर अर्जुन सिंह की प्रशंसा सुन कार्यकर्ताओं ने तो करतल ध्वनि से सराहा। किन्तु मंच पर आसीन कुछ नेता असहज हो गये।

श्री विजयवर्गीय ने स्व. अर्जुन सिंह का स्मरण कर, उनके साथ बीत पलों को साझा करते हुये कहाकि ‘‘जब आप दूसरों को सम्मान देगे तो वह भी आपका सम्मान करेंगे। जब हम और शिवराज जी पहलीबार मध्य प्रदेश विधान सभा के लिये चुनकर गये थे। सदन में अर्जुन सिंह, मोती लाल बोरा सामने बैठे थे। हमने सदन में पहलीबार भाषण दिया था। दोनों लोग विधान सभा अध्यक्ष राजेन्द्र शुक्ला के कक्ष में मिलने गये, अर्जुन सिंह वहां बैठे हुये थे। उन्होंने हमारा परिचय लिया और बोले- दोनों लोग बहुत अच्छा बोले, दोनों बड़े नेता होगे। हम दोनों ने उनका चरण स्पर्श कर आशिर्वाद लिया था। आज अर्जुन सिंह की आत्मा जहां कहीं भी होगी, मुझे नहीं मालुम। मैं उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, क्योंकि वह मेरे पिता तुल्य थे। इस पर कार्यकर्ताओं ने तालियां बजाकर उनके सम्बोधन को सम्मान दिया।

भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में राज्य सभा सांसद एवं प्रदेश भाजपा महामंत्री अजय प्रताप सिंह, सचिव शरदेन्दु तिवारी, जिला भाजपा अध्यक्ष डा.राजेश मिश्रा, पूर्व सांसद एवं विधायक गोविन्द मिश्रा, विंध्य विकास प्राधिकरण अध्यक्ष सुभाष सिंह सहित स्थानीय नेता मौजूद थे। कुछ चेहरे मायूस नजर आये।

Leave a Reply