राज्य में पांच नए सरकारी कॉलेज स्वीकृत

राज्य में पांच नए सरकारी कॉलेज स्वीकृत

रायपुर———– मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की बजट घोषणा पर त्वरित अमल करते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने पांच नए सरकारी कॉलेज शुरू करने का आदेश जारी कर दिया है। उल्लेखनीय है कि डॉ. रमन सिंह ने इस वित्तीय वर्ष 2017-18 के मुख्य बजट में इन कॉलेजों की घोषणा की थी।

उच्च शिक्षा संचालनालय द्वारा यहां जारी आदेश के तहत मुख्य बजट प्रावधान के अनुसार ये कॉलेज बीरगांव और खरोरा (जिला-रायपुर) चंद्रपुर (जिला-जांजगीर-चांपा) सरिया (जिला-रायगढ़) और कटकल्याण (जिला-दंतेवाड़ा) में स्वीकृत किए गए हैं। भवनों की व्यवस्था होने तक फिलहाल नए कॉलेजों का संचालन स्थानीय शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूलों में किया जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने आज यहां बताया कि बीरगांव के नवीन शासकीय कॉलेज में कला, विज्ञान (बायो समूह) और वाणिज्य संकाय की स्वीकृति दी गयी है। सभी संकायों में 90-90 सीट होंगी। महाविद्यालय के कला संकाय में हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और समाज शास्त्र की पढ़ाई होगी।

विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, प्राणीशास्त्र और बायोटेक्नोलॉजी तथा वाणिज्य संकाय में समस्त अनिवार्य विषयों की पढ़ाई होगी। शासकीय नवीन महाविद्यालय, खरोरा में कला संकाय, विज्ञान संकाय (गणित समूह) और वाणिज्य संकाय की स्वीकृति दी गयी है। सभी संकायों में 90-90 सीट होंगी। महाविद्यालय के कला संकाय में हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और इतिहास विषयों की पढ़ाई होगी। विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, गणित और भौतिकी शास्त्र तथा वाणिज्य संकाय में समस्त अनिवार्य विषयों की पढ़ाई होगी।

उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि शासकीय नवीन महाविद्यालय, चंद्रपुर में कला संकाय, विज्ञान संकाय (गणित समूह) और वाणिज्य संकाय की स्वीकृति दी गयी है। सभी संकायों में 90-90 सीट होंगी। महाविद्यालय के कला संकाय में हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीतिशास्त्र, समाजशास्त्र और इतिहास विषयों की पढ़ाई होगी।

विज्ञान संकाय में रसायन शास्त्र, गणित और भौतिकी शास्त्र तथा वाणिज्य संकाय में समस्त अनिवार्य विषयों की पढ़ाई होगी। इस महाविद्यालय के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (बालक) चंद्रपुर, जिला जांजगीर-चांपा का भवन निर्धारित किया गया है। शासकीय नवीन महाविद्यालय, सरिया में कला संकाय और विज्ञान संकाय (बायो एवं गणित समूह) की स्वीकृति दी गयी है। दोनों संकायों में 90-90 सीट होंगी।

महाविद्यालय के कला संकाय में हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, अर्थशास्त्र, राजनीतिशास्त्र और इतिहास विषयों की पढ़ाई होगी। विज्ञान संकाय में वनस्पति शास्त्र, प्राणीशास्त्र, रसायन शास्त्र, गणित और भौतिकी शास्त्र तथा वाणिज्य संकाय में समस्त अनिवार्य विषयों की पढ़ाई होगी।

श्री पाण्डेय ने बताया कि शासकीय नवीन महाविद्यालय, कटेकल्याण में कला संकाय, विज्ञान संकाय (बायो समूह) और वाणिज्य संकाय की स्वीकृति दी गयी है। सभी संकायों में 90-90 सीट होंगी। महाविद्यालय के कला संकाय में हिन्दी साहित्य, अंग्रेजी साहित्य, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषयों की पढ़ाई होगी। विज्ञान संकाय में वनस्पतिशास्त्र, प्राणीशास्त्र तथा रसायनशास्त्र और वाणिज्य संकाय में समस्त अनिवार्य विषयों की पढ़ाई होगी। यह आदेश इस महीने की पन्द्रह तारीख को यहां नया रायपुर स्थित इन्द्रावती भवन से उच्च शिक्षा संचवालनालय द्वारा जारी किया गया है।

Related post

ईरान पांच साल बनाम प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 20 साल: वेम्स खाली हाथ वापस : 200 से ज़्यादा प्लूटोनियम बम

ईरान पांच साल बनाम प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप 20 साल: वेम्स खाली हाथ वापस : 200 से…

वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस ने तेहरान से पाकिस्तान में अपना न्यूक्लियर प्रोग्राम बंद करवाने की कोशिश…
26 अप्रैल , चेर्नोबिल आपदा 40 साल : 11 मार्च , फुकुशिमा न्यूक्लियर आपदा 15 साल

26 अप्रैल , चेर्नोबिल आपदा 40 साल : 11 मार्च , फुकुशिमा न्यूक्लियर आपदा 15 साल

पिछले दो महीनों में इतिहास की दो सबसे बुरी सिविलियन न्यूक्लियर दुर्घटनाओं की बरसी मनाई गई…

Leave a Reply