एस.डी.एम. को गुंडई भारी पड़ी : मुख्यमंत्री ने किया निलंबित


भोपाल (विजय सिंह)- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आमजनों के साथ मारपीट करने के आरोप में एक अनुविभागीय अधिकारी को निलंबित किये जाने का आदेश दिया है। साथ ही उनके खिलाफ पुलिस में अपराध भी पंजीबद्ध किया गया है। इसके पूर्व अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने वाले कलेक्टर व तहसीलदार को स्थानांतरित किया जा चुका है।

ताजातरीन घटना विंध्य क्षेत्र के उमरिया जिले के बांधवगढ़ की है। टाईगर रिजर्व बांधवगढ़ के अनुविभागीय अधिकारी (एस. डी. एम.) अमित सिंह के वाहन को ओवरटेक करने से क्रुद्ध हो गये। पीछा कर आरटिगा कार को रुकवाया और उसमें सवार दिलीप दहिया व शिवम यादव की बेदम पिटाई करवा दी। कार में तोड़फोड़ की गई। डायल 100 को सूचना मिलने पर दोनों गंभीर घायलों को जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया है।

मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद उमरिया कलेक्टर बुद्दहेश कुमार वैद्य ने अनुविभागीय अधिकारी तत्काल पदच्युत करते हुये कलेक्ट्रेट में पदस्थापना की व वहीं दूसरी ओर एस.डी.एम. अमित सिंह, तहसीलदार विनोद कुमार, वाहन चालक नरेन्द्र दास पनिक, संदीप साइ के खिलाफ उप-थाना सिविल लाईन कोतवाली में अपराध क्रमांक 37/2024 धारा 294, 323, 341, 34 के तहत एफ. आई. आर. दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

कानून व्यवस्था बनाये रखने के जिम्मेदार अधिकारियों एस.डी.एम. अमित सिंह व तहसीलदार विनोद कुमार सहित उनके सहयोगोयों द्वारा की गई गुंडई की आलोचना की ज रही है।

Leave a Reply