आनंद मोहन गुप्ता —————————– परिवहन मंत्री एवं उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह ने उज्जैन प्रेस क्लब एवं जनसंपर्क विभाग की सिंहस्थ केन्द्रित फोटो प्रदर्शनी “कैमरे की नजर से सिंहस्थ 2016 अब तक” का शुभारंभ किया।
सिंहस्थ केन्द्रीय समिति के अध्यक्ष श्री माखन सिंह, विधायक डॉ. मोहन यादव, महापौर श्रीमती मीना जोनवाल और उज्जैन विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री जगदीश अग्रवाल उपस्थित थे।
श्री सिंह ने फोटो प्रदर्शनी में प्रदर्शित की गई फोटो को देखकर मुक्त कंठ से फोटोग्राफर्स के प्रयास की प्रशंसा की। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि वे आयोजकों को धन्यवाद देते हैं, जिन्होंने इतनी उत्कृष्ट प्रदर्शनी लगायी। उन्होंने सभी फोटोग्राफ्स की प्रशंसा करते हुए कहा कि छायाचित्रों का यह संकलन “अदभुत-अद्वितीय और अकल्पनीय” है।
67 छायाचित्र है प्रदर्शनी में
फोटो प्रदर्शनी में 15 फोटोग्राफर्स के 67 छायाचित्र का प्रदर्शन किया गया है। इनमें सर्वश्री प्रकाश प्रजापत, राहुल शर्मा, मुकेश पांचाल, गोविन्द प्रजापत, निलेश खोयरे, गय्यूर खान, मनोज तिलक, आनंद निगम, जितेन्द्र राठौर, सुनील मगरिया, चन्द्र शेखर कहार, शाहिद खान, आदित्य शर्मा, अशोक मालवीय और नौमिश दुबे द्वारा सिंहस्थ पर क्लिक किये गये फोटोग्राफ्स शामिल हैं। यह प्रदर्शनी लोगों के अवलोकन के लिये 22 फरवरी को भी खुली रहेगी।
फोटो प्रदर्शनी के शुभारंभ के बाद कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और मेला अधिकारी भी प्रदर्शनी स्थल पहुँचे। उन्होंने फोटो प्रदर्शनी देखकर उसे सराहा भी। इस दौरान प्रेस क्लब अध्यक्ष श्री विशाल सिंह हाड़ा, उपाध्यक्ष श्री उदय चंदेल एवं प्रदीप मालवीय, अपर संचालक जनसंपर्क श्री देवेन्द्र जोशी समेत प्रेस क्लब के कार्यकारिणी सदस्य एवं संचार प्रतिनिधि उपस्थित थे।
