मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डॉ. कलाम को श्रद्धांजलि देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि देश ने एक युगदृष्टा खो दिया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि मिसाइलमेन के रूप में प्रसिद्ध स्व. डॉ. कलाम एक ऐसे महापुरुष थे, जिनके पास भारत के विकास को लेकर व्यापक दृष्टि और सोच थी। उन्होंने वर्ष 2020 तक भारत को पूर्ण विकसित राज्य बनाने का न केवल सपना देखा बल्कि उसकी ठोस रूपरेखा भी सामने रखी। श्री चौहान ने कहा कि डॉ. कलाम सही मायने में अजातशत्रु व्यक्तित्व को साकार करते थे। साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से होते हुए भी व्यक्ति अपनी प्रतिभा और परिश्रम से देश के सर्वोच्च पद पर पहुँच सकता है, इसके डॉ. कलाम सर्वश्रेष्ठ उदाहरण थे।
मध्यप्रदेश के लोगों और स्वयं की ओर से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने भारत रत्न से विभूषित स्व. डॉ. कलाम को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम के निधन से पूरा देश शोकमग्न है। श्री चौहान ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान में मध्यप्रदेश के हरदा जिले में चल रहे नवाचार ‘आपरेशन मल युद्ध’ और ‘ब्रदर नम्बर वन’ अभियान की […]
भोपाल : (सुनीता दुबे)———स्वास्थ्य विभाग द्वारा एच-1 एन-1 संक्रमण, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिये विगत 2 अगस्त से दैनिक समीक्षा कर आवश्यक […]
भोपाल ——— मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और केन्द्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग, पोत एवं जल-संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री श्री नितिन गडकरी ने […]