21 गुरुभगवन्त को उपाधि अलंकरण

21 गुरुभगवन्त को उपाधि अलंकरण

कोलकाता / उज्जैन : नवकार उपाधि अलंकरण के संस्थापक स्व. श्री अशोक जी लुनिया की इच्छानुसार देश दुनिया में अहिंसा का डंका बजाने एवं धर्म संरक्षण के लिए सेवारत 21 गुरुभगवन्तों को नवकार गुरुमहारत्न एवं नवकार गुरुरत्न की उपाधि से 3 देशों में 300 संरक्षक एवं संयोजक समिति द्वारा अलंकृत किया जायेगा.
1
आयोजक विनायक अशोक लुनिया ने बताया की भारत की पावन भूमि के साथ ही पडोसी देश नेपाल एवं मित्र देश USA में गुरुभवन्त को उपाधि अलंकरण करने का सौभाग्य पहली बार हमें एवं समाज को प्राप्त हो रहा है उक्त आयोजन 15 दिसंबर 2017 को पश्चिम बंगाल से गुरुभवंतों को उपाधि अलंकरण प्रारम्भ होकर 15 जनवरी को देश भर समाजसेवियों को अलंकरण के साथ समापन होगा.

श्री लुनिया ने बताया की दिगंबर / श्वेताम्बर/ स्थानकवासी/ तेरापंथी के विभिन्न गुरुभगवन्तों को उपाधि अलंकरण किया जायेगा.

समस्त पंथ के 300 संरक्षक / संयोजक सदस्य सम्मिलित रहेंगे. जिनका चयन 13 दिसंबर 2017 तक पूर्ण कर समिति का गठन हो जायेगा.

नवकार उपाधि समिति
8109913008

Leave a Reply