पाकिस्तानी अधिकारियों ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

पाकिस्तानी अधिकारियों ने 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार  किया

नई दिल्ली – : पाकिस्तानी अधिकारियों ने जलसीमा का कथित रूप से उल्लंघन करने वाले 47 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी आठ नौकाएं जब्त कर ली हैं। पाकिस्तान के समुद्री सुरक्षा बल ने अरब सागर में कराची के पास से इन मछुआरों को गिरफ्तार किया।162

मछुआरों पर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए गोदी पुलिस को सौंप दिया गया है। गिरफ्तार मछुआरों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा और बाद में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा। भारत और पाकिस्तान अक्सर मछुआरों को एक-दूसरे की जलसीमा में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार करते रहे हैं।

Leave a Reply